Home > Crime > बिष्टुपुर पुलिस ने मोती महल रेस्टोरेंट में छापामारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बिष्टुपुर पुलिस ने मोती महल रेस्टोरेंट में छापामारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाशों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर पुलिस ने मोती महल रेस्टोरेंट में छापामारी कर ब्राउन शुगर के साथ दो बदमाशों को जेल भेज दिया है। बिष्टुपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि मोती महल रेस्टोरेंट के पास दो बदमाश ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। इस पर छापामारी की गई और 2 बदमाशों मानगो के राजस्थान भवन के पास टीचर्स कॉलोनी के रहने वाले शिवराज चौधरी और उलीडीह के सुभाष कॉलोनी के रहने वाले दीपाल को गिरफ्तार किया। इनके पास से चार-चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद किया गया है। शिवराज चौधरी मूल रूप से देवघर जिला के सारठ के मधुपुर के चौरमारा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने इनके पास से एक एंड्रॉयड फोन, 500‌ रुपए नकद, एक मोटरसाइकिल और एक स्टील का चाकू भी बरामद किया है। दोनों को लिखा पढ़ी करने के बाद जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढें – मानगो में स्वास्थ्य केंद्र के बाहर धरने पर बैठी सहिया दीदियों ने मांग नहीं माने जाने पर दी डीसी ऑफिस के घेराव की चेतावनी

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी

Leave a Reply