Home > Jamshedpur > Bahragora : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की पार्टी खड़ा करेगी उम्मीदवार

Bahragora : बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की पार्टी खड़ा करेगी उम्मीदवार

जमशेदपुर: बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र से जयराम महतो की पार्टी झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति (जेबीकेएसएस) से अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी। इसे लेकर पार्टी के लोगों ने सोमवार को भालुकबिंदा क्लब में एक मीटिंग की। इस मीटिंग में बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में चुनाव लड़ने की तैयारी पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के नरेंद्र नाथ महतो और तापस महतो ने की। बैठक में इस बात पर मंथन किया गया कि बहरागोड़ा विधानसभा सीट से झारखंड भाषा खतियानी संघर्ष समिति का उम्मीदवार कौन होगा। बैठक में कार्यकर्ताओं से कहा गया कि वह क्षेत्र में पार्टी के नेता जयराम महतो और संगठन के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। लोगों को स्थानीय नीति, नियोजन नीति, खनन नीति, पुनर्वास नीति और निजी कंपनियों में स्थानीय को नौकरी में 75% आरक्षण आदि के मसले पर जनता को जागरूक करें। बैठक में राजू मुंडा, शंकदीप महतो, रामकुमार पाल, राजू महतो, प्रकाश पाल, सुशील महतो, अशोक महतो, समीर महतो, जयराम महतो, केदारनाथ महतो आदि मौजूद रहे। मीटिंग में चाकुलिया से भी पार्टी के सदस्य आए थे।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
जुबिली पार्क गोलचक्कर अब ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन’ के नाम से जाना जाएगा, पहली पुण्यतिथि पर पत्थलगड़ी और सोनारी में प्रतिमा का अनावरण+VDO
18 जून को होगी वोटिंग, परिमल नथवाणी का पलड़ा कांग्रेस से भारी, क्रॉस वोटिंग रोकने में पोलिंग एजेंटों की रहेगी अहम भूमिका

Leave a Reply