Home > Crime > बहरागोड़ा थाना पुलिस ने 78 किलो गांजा के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण SP ने दी जानकारी

बहरागोड़ा थाना पुलिस ने 78 किलो गांजा के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, साकची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ग्रामीण SP ने दी जानकारी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बहरागोड़ा थाना पुलिस ने 78 किलो गांजा के साथ 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। साकची में एसएसपी ऑफिस में ग्रामीण एसपी मुकेश कुमार लुणायत ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने सात आरोपियों को पेश करने के बाद इन्हें जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में घाटशिला के कीताडीह का रहने वाला राजू दास, बहरागोड़ा के गुहियापाल का रहने वाला सच्चिदानंद बेरा, घाटशिला के खड़ियाशोल का रहने वाला सपन कुमार गोराई, बहरागोड़ा के दुबराजपुर का रहने वाला अभिषेक गिरी, घाटशिला के गोपालपुर का रहने वाला राजदीप सिंह, डुमरिया के भागाबंदी का रहने वाला मंसाराम दास और बहरागोड़ा के जयनादाही के रहने वाले मिहिर कुमार घोष शामिल हैं। यह 78 किलोग्राम गांजा 38 पैकेट में रखा गया था। ग्रामीण एसपी ने बताया कि इनके पास से सात मोबाइल, एक टाटा टियागो गाड़ी और एक मारुति स्विफ्ट बरामद की है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि बहरागोड़ा पुलिस चेकिंग कर रही थी। तभी कलियाडांगा के पास मारुति स्विफ्ट और टाटा टियागो पहुंची। इनको रोकने का प्रयास किया गया तो ड्राइवर गाड़ियों को लेकर भागने लगा। पुलिस ने नाकाबंदी कर दोनों गाड़ियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला है कि यह लोग आंध्र प्रदेश के विजयनगर से गांजा लेकर आ रहे थे। यह गांजा जमशेदपुर, आदित्यपुर, घाटशिला, मुसाबनी आदि इलाके में भेजा जाना था।

यह भी पढें –साकची में मरीन ड्राइव गोल चक्कर पर बंगाल की टूरिस्ट बस से स्कूटी को टक्कर लगने के बाद जमकर हुआ हंगामा, महिला ने काटा बवाल तो उड़ गए लोगों के होश

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply