Home > Crime > मानगो थाना क्षेत्र के मानगो पुल के पास सिदगोड़ा के युवक पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर भी पकड़ा गया

मानगो थाना क्षेत्र के मानगो पुल के पास सिदगोड़ा के युवक पर गोली चलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक किशोर भी पकड़ा गया

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : मानगो थाना क्षेत्र के मानगो पुल के पास पेट्रोल पंप के करीब सिदगोड़ा के रहने वाले युवक विराज सिंह पर कुछ लोगों ने गोली चलाई थी। यह घटना 19 जनवरी की रात की है।

सिटी एसपी के विजय शंकर

पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मानगो के गुरुद्वारा रोड का रहने वाला अंकित कुमार, एमजीएम थाना क्षेत्र के रिपीट कॉलोनी का रहने वाला सौरभ कुमार और उलीडीह थाना क्षेत्र के डिमना रोड का रहने वाला गौरव कुमार शामिल है। तीनों को पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों के सामने पेश कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा, एक किशोर भी पकड़ा गया है। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा और बजाज कंपनी का चेतक स्कूटर भी बरामद हुआ है।

यह भी पढें- साकची में मरीन ड्राइव गोल चक्कर पर बंगाल की टूरिस्ट बस से स्कूटी को टक्कर लगने के बाद जमकर हुआ हंगामा, महिला ने काटा बवाल तो उड़ गए लोगों के होश

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
झारखंड में अगले साल अप्रैल-मई में पंचायत चुनाव की तैयारी, ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट जरूरी
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस