Home > Jamshedpur > भदिया में आजाद समाज पार्टी ने आयोजित किया आदिवासी दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन

भदिया में आजाद समाज पार्टी ने आयोजित किया आदिवासी दलित पिछड़ा अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन

जमशेदपुर : मुसाबनी के भदिया में आजाद समाज पार्टी की जिला इकाई ने आदिवासी, दलित और पिछड़ा, अल्पसंख्यक अधिकार सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बड़ी संख्या में आदिवासी, दलित, पिछड़े और मुसलमान मौजूद थे। कार्यक्रम में आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा सिद्दीकी ने कहा कि झामुमो और कांग्रेस मुसलमानों को भाजपा का खौफ दिखाकर वोट हासिल कर रहे हैं। ऐसा बंद होना चाहिए। उन्होंने कहा कि झारखंड बने 23 साल हो गए। आदिवासी, दलित, पिछड़े, ईसाई और मुसलमान की स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया है। सरकार ने अभी तक मोब लिंचिंग पर कानून नहीं बनाया है। भीम आर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश मुखी ने कहा झारखंड में आदिवासियों, दलितों, मुसलमानों और पिछड़ों पर अत्याचार जस का तस हो रहा है। हेमंत सरकार के 4 साल गुजर जाने के बाद भी जनहित में कुछ नहीं किया गया।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply