Home > Jamshedpur > Jamshesdpur: मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर आजाद समाज पार्टी ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन+ वीडियो

Jamshesdpur: मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या को लेकर आजाद समाज पार्टी ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन+ वीडियो

जमशेदपुर : मानगो में ट्रैफिक जाम की समस्या से निजात नहीं मिल पा रही है। मानगो पुल पर रोज जाम लग रहा है। इससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। आजाद समाज पार्टी ने शनिवार को साकची में डीसी ऑफिस पर धरना दिया। इस धरना का नेतृत्व आजाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष दुर्योधन महतो ने किया। उन्होंने कहा कि आजाद समाज पार्टी ने पहले भी इस संबंध में डीसी ऑफिस में ज्ञापन दिया था। लेकिन जिला प्रशासन ने ट्रैफिक जाम से निजात के लिए कोई कदम नहीं उठाया है। इसके अलावा मांग की गई है कि मेदिनी नगर कचहरी में 15 नवंबर को जिला प्रशासन ने महाराजा मेदिनी राय और शहीद नीलांबर पीतांबर की प्रतिमा को गिरा दिया था। इसे पुनः लगाया जाए। इसके अलावा शहीद अशफाक उल्ला खान और शाहिद शेख भिखारी की भी प्रतिमा लगाई जाए। पार्टी ने कहा है कि अगर उनकी यह मांग नहीं मानी गई तो 20 जनवरी को मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply