Home > Jamshedpur > Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर मानगो के विभिन्न इलाकों में ठीक कराई गई स्ट्रीट लाइटें+ वीडियो

Jamshedpur: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर मानगो के विभिन्न इलाकों में ठीक कराई गई स्ट्रीट लाइटें+ वीडियो

जमशेदपुर : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के निर्देश पर विधायक प्रतिनिधि व कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने मानगो के विभिन्न इलाके में स्ट्रीट लाइटें ठीक कराई गई हैं। यह स्ट्रीट लाइटें शनिवार को ठीक कराई गईं। जवाहर नगर रोड नंबर 14 फजल कॉलोनी, हमजा मस्जिद रोड, जवाहर नगर क्रॉस रोड नंबर 14, जवाहर नगर रोड नंबर 12, क्रॉस रोड नंबर 5, और गुलाब बाग फेस टू में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया गया। बिजली नहीं होने की वजह से कई इलाकों में स्ट्रीट लाइटें ठीक नहीं कराई जा सकी हैं। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष मौलाना अंसार खान ने कहा कि अब यहां बाद में स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाएगा। स्ट्रीट लाइटें ठीक कराने में मानगो नगर निगम के इलेक्ट्रीशियन आनंद और हेल्पर राजकुमार का भी योगदान रहा है। इसके अलावा मोहम्मद इब्राहिम, मोहम्मद सलमान, अब्दुल्ला, मोहम्मद करीम खान, आदिल खान और एम हुसैन ने भी सहयोग किया।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply