Home > Crime > करारी के महावीरपुर चौकी के इंचार्ज पर हमला, पथराव में सिर फूटा

करारी के महावीरपुर चौकी के इंचार्ज पर हमला, पथराव में सिर फूटा

इमरान हैदर रिजवी, कौशांबी : कौशांबी जिले में करारी थाना क्षेत्र के महावीरपुर चौकी के इंचार्ज अजीत उपाध्याय पर हमला हुआ है। वह अर्का फतेहपुर गांव में अवैध निर्माण रोकने के लिए गए थे। वहीं लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही चौकी इंचार्ज पहुंचे उन्होंने अवैध निर्माण कर रहे लोगों से निर्माण कार्य बंद करने को कहा। इसे लेकर अवैध निर्माण कर रहे लोगों और चौकी इंचार्ज के बीच कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच लोगों ने उन पर हमला कर दिया। उन पर पथराव भी हुआ है।

यह भी पढें – महेवाघाट में सरकारी दवाओं के साथ युवक गिरफ़्तार

इस हमले में चौकी इंचार्ज के सर पर पत्थर भी लगा और उन्हें डंडा भी मारा गया। उनका सर फट गया है। लहूलुहान हालत में चौकी इंचार्ज को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। एसपी बृजेश श्रीवास्तव कई थानों की फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। चौकी इंचार्ज पर हमला करने वाले कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply