Home > Crime > करनडीह चौक से उत्पाद विभाग ने बरामद की बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, पांच को गिरफ्तार कर भेजा जेल

करनडीह चौक से उत्पाद विभाग ने बरामद की बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब, पांच को गिरफ्तार कर भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : उत्पाद विभाग ने परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह चौक के पास से बड़ी मात्रा में अवैध विदेशी शराब बरामद की है। अवैध विदेशी शराब की तस्करी करने वाले 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इन सभी को जेल भेज दिया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि करनडीह चौक से टाटा सुमो पर अवैध विदेशी शराब लाद कर ले जाई जा रही है।

इसे भी पढ़ें – आज चंडीगढ़ में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की गुरप्रीत कौर के साथ होगी शादी, मुख्यमंत्री आवास में होगा समारोह

इस पर विभाग की टीम ने छापामारी की और यहां से विदेशी शराब के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। इसके बाद, सूचना मिलने पर जुगसलाई अंडरपास से होंडा एक्टिवा स्कूटर से ले जाई जा रही अवैध विदेशी शराब को भी जब्त किया। उत्पाद विभाग की टीम ने बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सीपी टोला में भी छापामारी की और यहां अवैध महुआ शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। इस तरह 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि करनडीह चौक से टाटा सुमो से अवैध विदेशी शराब के 50 कार्टन बरामद किए गए। इसमें साढ़े 400 लीटर विदेशी शराब थी। किंग्स गोल्ड व्हिस्की की 10 बोतल बरामद हुई है। इसमें 7.500 लीटर विदेशी शराब थी। इस तरह कुल 457 .500 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई है। इसके साथ ही टाटा सुमो वाहन को भी ज़ब्त कर लिया गया है। जुगसलाई अंडर ब्रिज के पास जिस होंडा एक्टिवा स्कूटर से विदेशी शराब ले जा रही थी उसे भी ज़ब्त किया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह