Home > Jamshedpur > विधानसभा चुनाव आने वाला है ! जनता के लिए उपलब्ध हो गए पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार

विधानसभा चुनाव आने वाला है ! जनता के लिए उपलब्ध हो गए पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार

जमशेदपुर: सितंबर या अक्टूबर तक झारखंड में विधानसभा चुनाव का ऐलान हो जाएगा। विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसलिए नेता सक्रिय हो गए हैं। जमशेदपुर के पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार भी हरकत में आ गए हैं। अब वह जनता के लिए उपलब्ध हैं। कहीं फुटबॉल किट बांट रहे हैं तो कहीं चाय पर चर्चा हो रही है। लोगों से मुलाकात कर यह संदेश देना चाहते हैं कि वह जनता के लिए हमेशा सुलभ हैं।‌
साकची गोल चक्कर पर की चाय पर चर्चा
पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने गुरुवार को साकची गोल चक्कर पर चाय पर चर्चा की। इस दौरान आने जाने वाले लोगों से मिले। उनसे बात की। कई लोगों ने अपनी समस्याएं डॉक्टर अजय कुमार को बताईं। डॉक्टर अजय कुमार ने समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। कांग्रेस के कार्यकर्ता बताते हैं कि अब डॉक्टर अजय का कार्यक्रम इसी तरह चलता रहेगा।
नीलडीह में बांटी थी फुटबॉल किट
डॉ अजय कुमार ने नीलडीह में फुटबॉल किट का वितरण किया था। लगभग 150 युवाओं को फुटबॉल किट दी गई थी। डॉक्टर अजय ने कहा था कि वह बच्चों को इसलिए फुटबॉल किट दे रहे हैं। ताकि, बच्चे मोबाइल से दूर रहें और धर्म आधारित सियासत से दूर रहें।
जमशेदपुर पूर्वी से लड़ना चाहते हैं चुनाव
पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके लिए उनकी तैयारी पूरी है। टिकट के लिए कांग्रेस के आला नेताओं को बता दिया गया है। आलाकमान से भी बात हो गई है। अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व डॉक्टर अजय कुमार को टिकट मिलेगा और वह यहां विधायक सरयू राय से दो-दो हाथ करेंगे
नहीं मिला था लोकसभा का टिकट
पूर्व सांसद डॉ अजय कुमार ने लोकसभा चुनाव के लिए भी हाथ पैर मारा था। लेकिन, टिकट नहीं मिला। क्योंकि, जमशेदपुर लोकसभा सीट कांग्रेस को नहीं मिली। पहले चर्चा थी कि यह सीट कांग्रेस को ही मिलेगी। लेकिन, बाद में झामुमो ने इस पर दावा ठोका और कब्जा कर लिया। हालांकि, झामुमो को हार मिली।

You may also like
Jamshedpur Arms Peddler : जमशेदपुर में आर्म्स पैडलर समेत तीन गिरफ्तार, पुलिस ने खरीद-फरोख्त होते समय ही धर-दबोचा
Jamshedpur Bakreed : जामशेदपुर के आमबागान में सजा बकरों का बाज़ार, दो लाख तक के बकरे+ VDO
Jharkhand Board Result : इंटर साइंस में धनबाद के बिजली मिस्त्री की बेटी अंकिता व कॉमर्स में चाईबासा की रेशमी कुमारी बनीं झारखंड टॉपर 
मानगो नगर निगम छापामारी : प्लास्टिक गिलास और थैलियां जब्त, जुर्माना वसूला

Leave a Reply

You cannot copy content of this page

error: Content is protected !!