Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जिले की 6 महत्वपूर्ण सड़कों की बदलेगी सूरत, सांसद विद्युत वरण महतो ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

Jamshedpur: जिले की 6 महत्वपूर्ण सड़कों की बदलेगी सूरत, सांसद विद्युत वरण महतो ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री से की मुलाकात

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले की 6 महत्वपूर्ण सड़कों की सूरत बदलेगी। यह सड़कें चमचम होंगी। इन सड़कों को केंद्रीय फंड से बनाया जाएगा। इसके लिए संसद विद्युतवरण महतो ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की है। उनसे मांग की है कि जिन सड़कों की सूची उन्होंने मंत्रालय को सौंपी है। इनका निर्माण सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से कराया जाए। यह केंद्र सरकार का फंड है। इसके तहत सड़कों का निर्माण होता है। कहा जा रहा है कि अगर इस फंड से जिले की इन 6 सड़कों का निर्माण होगा तो यह सड़कें चमाचम और मजबूत हो जाएंगी। सांसद ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने उन्हें भरोसा दिलाय है कि वह इन सड़कों का निर्माण कराएंगे।
सेंट्रल रोड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड से बनेंगी यह सड़कें
पूर्वी सिंहभूम जिले की यह सड़कें बनाई जाएंगी। (1) बेलटांड़ रघुनाथपुर मुख्य पथ से जल्ला कॉलेज चौक से कमलपुर सारंगीडीह बांगुड़दा होते हुए कुमीर पश्चिम बंगाल सीमा तक पथनिर्माण (2) चाकुलिया बेंद मुख्य सड़क से मिश्रीकांटा बड़सोल होते हुए बेंगाम तिलबानी शांति नगर तक पथ निर्माण (3)एन एच-6 कालियाडिंगा से चित्रेश्वर, रांगुनिया, कुमारडूबी होते हुए एन एच- 6 जगन्नाथपुर तक पथ निर्माण (4)एन एच-18 महेशपुर से ज्योति पहाड़ी, पुलिया ,जामबनी अंगारपाड़ा आदिवासी टोला होते हुए बालीजुड़ी पहाड़पुर तक पथ निर्माण(5) कटीन मोड़ से हुडुंमबिल भाया समरजोड़ा, दांदूडीह रोड तक पथ निर्माण (6)कांकीडीह से बनकुचिया भाया कुमीर तक पथ निर्माण मुख्य रूप से शामिल है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply