Home > Jamshedpur > धालभूमगढ में एयरपोर्ट निर्माण के लिए सांसद विद्युतवरण महतो ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

धालभूमगढ में एयरपोर्ट निर्माण के लिए सांसद विद्युतवरण महतो ने दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री से की मुलाकात

जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इस मुलाकात में सांसद ने धालभूमगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण के लिए राज्य सरकार से वन विभाग की अनापत्ति के लिए बात करने पर जोर दिया है। गौरतलब है कि सांसद विद्युतवरण महतो ने दो दिन पहले एयरपोर्ट के मामला को लोकसभा में भी उठाया था। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया था कि जिस एलिफेंट कॉरिडोर का हवाला देकर एयरपोर्ट का काम रोका गया है, वहां आज तक किसी ने एक भी हाथी नहीं देखा है। सांसद विद्युतवरण महतो ने केंद्रीय मंत्री को इस बाबत एक ज्ञापन सौंपा। उन्हें बताया कि कोल्हान और इसके आसपास के बंगाल व ओडिशा के क्षेत्र के लिए धालभूमगढ में एयरपोर्ट का निर्माण वरदान साबित होगा। सांसद ने नागरिक उड्डयन मंत्री से कहा कि वह खुद इस मामले में पहल कर राज्य सरकार से बात कर धालभूमगढ में एयरपोर्ट निर्माण का रास्ता निकालें।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO

Leave a Reply