Home > Jamshedpur > श्रीलंका में अंशु सरकार को मिला ‘आइकोनिक कम्युनिटी इम्पैक्ट’ अवार्ड

श्रीलंका में अंशु सरकार को मिला ‘आइकोनिक कम्युनिटी इम्पैक्ट’ अवार्ड

कोलंबो शहर में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
जमशेदपुर : अब तक देश विदेश में कई बार अवार्ड पाकर सम्मानित किए जा चुके इंटरनेशनल योग गुरु अंशु सरकार को एक और सम्मान मिला है। उनकी झोली में और एक सम्मान उस वक़्त आ गया जब उन्हें श्रीलंका के कोलंबो में सम्मानित किया गया। यहां वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंटरनेशनल (डब्ल्यूएफएफवाईएसआई) ने एशिया पेसिफिक योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप और आइकॉन अवार्ड-2024 का आयोजन किया था। इसमें एशिया के कई देशों के योग क्षेत्र के महारथी शामिल हुए। 22 अगस्त को कोलंबो के होटल मरीनो बीच में एक ग्रैंड समारोह में अंशु सरकार को ‘आइकोनिक कम्युनिटी इम्पैक्ट अवार्ड’ दिया गया। गौरतलब है कि अंशू सरकार अभी डब्ल्यूएफएफवाईएस इंडिया के अध्यक्ष हैं।
अंशू सरकार को यह अवार्ड डब्ल्यूएफएफवाईएसआई के इंटरनेशनल प्रेसिडेंट शिवम भदौरिया ने दिया। इसका उद्घाटन श्रीलंका टूरिज्म मंत्रालय के अधीन श्रीलंका टूरिज्म प्रमोशन ब्यूरो के चेयरमैन चालाका गाजाबाह ने किया। प्रोग्राम में रितु रावत, अवार्ड समारोह में एम राजेश आचार्य, डॉ लोकनाथ नाथ, तारिक वारसी आदि थे। अंशु सरकार को अवार्ड मिलने पर शहर के योग प्रेमियों में खुशी है। उनके इस उपलब्धि पर कई स्पोर्ट्स संस्था व उनके समर्थकों ने खुशी का इजहार किया और उनके उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply