Home > Jamshedpur > आजाद नगर के ईदगाह मैदान में संपन्न हुआ बाग ए आयशा का वार्षिक समारोह, खेल मंत्री हफीजुल हसन रहे मुख्य अतिथि

आजाद नगर के ईदगाह मैदान में संपन्न हुआ बाग ए आयशा का वार्षिक समारोह, खेल मंत्री हफीजुल हसन रहे मुख्य अतिथि

आजाद नगर के ईदगाह मैदान में मंगलवार को मदरसा बाग ए आयशा का वार्षिक समारोह संपन्न हुआ। इस वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड के खेल मंत्री हफीजुल हसन रहे। इस वार्षिक समारोह में पांच आलिम, तीन हाफिज, 20 कारी और 20 नाजरा की छात्राओं को खेल मंत्री ने अपने हाथों से प्रमाण पत्र दिया। इसके अलावा, नात, केरत, स्लोगन, पोस्टर, डिजिटल पोस्टर और मोबाइल फोटोग्राफी की प्रतियोगिताओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। हज करने वाली 11 महिलाओं को भी सम्मानित किया गया। इसके बाद खेल मंत्री कपाली गए। यहां कमारगोड़ा में बाग ए आयशा मॉडर्न इस्लामिक एजुकेशन का शिलान्यास किया। इस मौके पर मदरसा बाग ए आयशा की चेयर पर्सन जेबा कादरी और प्रोजेक्ट मैनेजर अली अदनान राजा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
You may also like
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply