Home > Jamshedpur > अंगारपाड़ा पंचायत भवन में विधायक समीर मोहंती ने लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्ति, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी भी रहे मौजूद

अंगारपाड़ा पंचायत भवन में विधायक समीर मोहंती ने लाभुकों के बीच बांटी परिसंपत्ति, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी भी रहे मौजूद

गुड़ाबांदा प्रखंड के अंगारपाड़ा पंचायत भवन में मंगलवार को आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहरागोड़ा के विधायक समीर मोहंती थे। समीर मोहंती ने लाभुकों के बीच परिसंपत्ति का वितरण किया। फूलोझानो आशीर्वाद योजना के पांच लाभुकों को 50 हजार रुपए का चेक दिया गया। एसएचजी दीदियों के बीच आई कार्ड का वितरण हुआ। मनरेगा के तहत जॉब कार्ड बनाए गए। लाभुकों को सरकार के लाभकारी योजनाओं का भी लाभ दिया गया। कार्यक्रम में आए विधायक समीर मोहंती और जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी को पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रखंड प्रमुख शुभोजित मुंडा के अलावा विनोद बागाल, देवानंद समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
You may also like
ऑपरेशन यात्री सुरक्षा फेल , टाटानगर स्टेशन बना मोबाइल चोरों का अड्डा, आए दिन हो रही चोरी
बांग्लादेश के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने स्वास्थ्य कारणों से दिया इस्तीफा
डिमना लेक हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टरों की मौत, अब उठ रहे हैं कई सवाल
छात्रों के मुद्दे पर कांग्रेस के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, जमशेदपुर में राहुल गांधी का पुतला फूंका

Leave a Reply