Home > Jamshedpur > ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे जमशेदपुर, मानगो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांगा सियासी हक

ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहुंचे जमशेदपुर, मानगो में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मांगा सियासी हक

जमशेदपुर : ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता फिरोज अहमद अंसारी शुक्रवार को जमशेदपुर पहुंचे। जमशेदपुर में मानगो के एक होटल में एक कार्यक्रम आयोजित कर कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी का स्वागत किया गया। इस मौके पर ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के जिला इकाई के लोग जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी की अध्यक्षता में जुटे। इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि अंसारी बिरादरी के लोगों ने मोहम्मद अली जिन्ना की टू नेशन थ्योरी का पुरजोर विरोध किया था और अंसारी भारत छोड़कर नहीं गए। इसीलिए आज देश में मुसलमान में सबसे अधिक आबादी अंसारी बिरादरी की है। मुसलमानों में 60% अंसारी बिरादरी के लोग हैं। उन्होंने झारखंड में अंसारी बिरादरी के लोगों की माब लिंचिंग को लेकर कहा की रांची में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के सामने उन्होंने यह बात उठाई है। उन्होंने माब लिंचिंग पर कड़ा रुख अपनाने को कहा है। फिरोज अहमद अंसारी ने कहा कि जिस लोकसभा या विधानसभा क्षेत्र में अंसारी बिरादरी की संख्या अधिक है। वहां अंसारी बिरादरी या पिछड़े मुसलमान को टिकट दिया जाए। जो दल ऐसा नहीं करेगा ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस उसको हराने का काम करेगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने ऑल इंडिया मोमिन कॉन्फ्रेंस की जमशेदपुर इकाई के साथ बैठक की और संगठन मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में छठ पूजा के बाद रांची के मोरहाबादी मैदान में अंसारी बिरादरी का एक बड़ा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इस मौके पर कांफ्रेंस के प्रदेश उपाध्यक्ष सनाउल्लाह अंसारी, प्रोफेसर जावेद अख्तर अंसारी, गुलरेज अंसारी, मुख्तार अहमद, अशफाक आलम, इमरान अंसारी, शाहिद अंसारी, मुन्ना अंसारी, अकबर अंसारी आदि लोग मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें – मानगो नगर निगम के कार्यपालक अधिकारी सुरेश यादव ने क्षेत्र का निरीक्षण कर कराई फागिंग, कर्मचारियों को दिए निर्देश

You may also like
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप
एग्रिको सिग्नल पर पूर्व सीएम रघुवर के घर के पास सड़क हादसे में मानगो के मार्बल कारोबारी और उसके बेटे की मौत
मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी