Home > Jamshedpur > Jamshedpur: जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ने ध्वस्त की 11 अतिक्रमित दुकानें, बनाया जाएगा फुट ओवर ब्रिज+ वीडियो

Jamshedpur: जुगसलाई रेलवे ओवर ब्रिज के पास रेलवे ने ध्वस्त की 11 अतिक्रमित दुकानें, बनाया जाएगा फुट ओवर ब्रिज+ वीडियो

जमशेदपुर: रेलवे ने मंगलवार को जुगसलाई में फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। लोगों ने यहां अतिक्रमण कर 11 दुकानें बना ली थीं। इसकी जानकारी मिलने पर रेलवे के अधिकारी सीनियर इंजीनियर संजय गुप्ता दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और यहां दुकानों को बुलडोजर लगाकर तोड़ दिया गया।
नहीं मिलेगी किसी को रेलवे की जमीन पर लीज
रेलवे के सीनियर इंजीनियर संजय गुप्ता ने कहा है कि उन्होंने अपने विभाग में पता लगा लिया है। रेलवे ने इस भूमि पर किसी को लीज नहीं दी है। यहां लीज देने का कोई प्रावधान नहीं है। लोग अफवाह फैला रहे हैं और रेलवे की जमीन पर कब्जा कर रहे हैं।
जुगसलाई में बनेगा फुट ओवर ब्रिज
रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अभी भी लोग जुगसलाई रेल लाइन पार करके इधर-उधर जा रहे हैं। यहां फुटओवर ब्रिज बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो भी अतिक्रमण करेगा। उसके खिलाफ अब कार्रवाई की जाएगी।

You may also like
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत
जमशेदपुर के बड़े रिटेल स्टोरों में मिले प्रतिबंधित खाद्य उत्पाद, जानें किन दर्जन भर प्रतिष्ठानों को नोटिस
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा

Leave a Reply