Home > Jamshedpur > Jamshedpur: कदमा में केडी फ्लैट रोड व आउट हाउस रोड बंद करने के खिलाफ सर्वदलीय जन एकता मंच ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur: कदमा में केडी फ्लैट रोड व आउट हाउस रोड बंद करने के खिलाफ सर्वदलीय जन एकता मंच ने डीसी ऑफिस पर किया प्रदर्शन

Jamshedpur: कदमा में केडी फ्लैट रोड व आउट हाउस रोड बंद करने के खिलाफ सर्वदलीय जन एकता मंच ने डीसी ऑफिस पर किया पर सर्वदलीय जन एकता मंच ने टाटा स्टील के खिलाफ सोमवार को साकची से डीसी ऑफिस पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीसी ऑफिस में ज्ञापन सौंपा गया। सर्वदलीय जन एकता और मंच के संयोजक संजीव आचार्या का कहना है कि टाटा स्टील नागरिक सुविधाओं को खत्म कर रही है। कदमा में केडी फ्लैट रोड और आउट हाउस रोड को बंद कर दिया गया है।

100 साल पुरानी इन सड़कों को रातों-रात गेट लगाकर बाउंड्री वॉल उठाकर बंद किया गया। सुंदरीकरण के नाम पर कदमा, सोनारी, मानगो, डिमना, साकची, बिष्टुपुर आदि इलाके में गरीब दुकानदारों को उजाड़ा जा रहा है। सड़क किनारे पेड़ों को काट दिया गया। इससे शहर का पर्यावरण बिगड़ रहा है। टाटा स्टील ने बच्चों के खेल के मैदान छीन लिए। कई स्कूल व कॉलेज बंद कर दिए हैं। उनकी मांग है कि टाटा स्टील की इन हरकतों पर लगाम लगाई जाए। कदमा के केडी फ्लैट मेन रोड और आउट हाउस रोड को खोला जाए।

You may also like
Mango Chhath Ghat Cleaning : छठ महापर्व को लेकर मानगो नगर निगम अलर्ट, 14 घाटों की सफाई और रोशनी के लिए अधिकारियों की तैनाती
Jamshedpur Assault Caseजमशेदपुर में मारपीट रोकने पहुंचे युवक की पांच लोगों ने की पिटाई, पुलिस पर 5 हजार रुपये लेने का आरोप
Jamshedpur Rail News : सड़क हादसे में घायल की जान बचा सकते हैं शुरुआती कुछ मिनट, रेलकर्मियों को सिखाए गए बचाव के तरीके
Jamshedpur Brown Sugar : जमशेदपुर में ब्राउन शुगर का कारोबार: छोटी मछलियों पर कार्रवाई से कब पकड़े जाएंगे नशे के बड़े सौदागर?

Leave a Reply