Home > UP > अलीगढ़ : गोश्त खरीदने में दुकानदार व ग्राहक के बीच झगड़े के बाद बवाल, पुलिस पीएसी कर रही गश्त+ वीडियो

अलीगढ़ : गोश्त खरीदने में दुकानदार व ग्राहक के बीच झगड़े के बाद बवाल, पुलिस पीएसी कर रही गश्त+ वीडियो

लोगों ने उठाई मीट की दुकानें हटाने की मांग
न्यूज़ बी रिपोर्टर, अलीगढ़ :
मीट की दुकान पर दुकानदार और ग्राहक के बीच बवाल के बाद अलीगढ़ में तनाव फैल गया है। मीट की दुकानें हटाने की मांग होने लगी। इसको लेकर अलीगढ़ के सराय सुल्तानी इलाके में बवाल के बाद मंगलवार को तनाव फैला हुआ है। शहर में तनाव है। पीएसी तैनात कर दी गई है। जिला प्रशासन ने जगह-जगह मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। पुलिस फोर्स भी गश्त कर रही है। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी दोनों पक्षों के बुद्धिजीवियों को बुलाकर समझौते के प्रयास में जुटे हुए हैं। ताकि मामला किसी तरह शांत किया जा सके। शहर का आगरा रोड सबसे व्यस्ततम रोड है। यहां सोमवार की रात बाजार खुला हुआ था। लगभग 10:00 बजे बवाल हो गया।

यह भी पढें– टूट रही है चीन पाकिस्तान की दोस्ती, सुरक्षा परिषद में पाकिस्तानी आतंकी अब्दुल रहमान मक्की वैश्विक आतंकी घोषित

ऊन की जगह खोली गई मीट की दुकानें
लोगों का आरोप है कि यहां पहले एक हिस्से में ऊन की दुकानें लगती थीं। अब वहां मीट की दुकान खोल दी गई है। लोग इन्हें हटाने की मांग कर रहे हैं। मांग कर रहे कुछ युवकों के साथ मारपीट हो गई। इसके बाद शहर भर में अफवाह फैलने लगी। थोड़ी ही देर में पथराव भी शुरू हो गया। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची। लेकिन हालात काबू में नहीं आ रहे थे।

घटना के बारे में बता रहे पुलिस अधिकारी

पीएसी व कई थानों की फोर्स कर रही गश्त
इस पर कई थानों की फोर्स और पीएसी बुलाई गई। जिन युवकों के साथ मारपीट होने की बात की गई। अलीगढ़ के सीओ प्रथम अशोक कुमार उनसे पूछताछ करने लगे तो युवक भड़क गए और सीओ पर नशे में होने का आरोप लगा दिया। एसपी सिटी ने सीओ को वापस बुलाकर एसपी पुनीत द्विवेदी, सीओ तृतीय शिव प्रताप सिंह आदि को भेजा। काफी समझाने बुझाने के बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। इलाके में फायरिंग की भी अफवाह है। अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल पुलिस हालात पर नजर रखे हुए हैं।

घटना के बारे में बता रहे पुलिस अधिकारी

सभी आरोपी पकड़े जाएंगे : डीएम
अलीगढ़ के डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि मीट खरीदने को लेकर दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। दुकानदार और ग्राहक के बीच झगड़े के बाद कुछ लोग और शामिल हो गए। इस घटना में दो युवक घायल भी हुए हैं। सभी आरोपी पकड़े जाएंगे।
मंदिर के पास मीट की दुकानें उचित नहीं
भाजपा कार्यसमिति के सदस्य डॉ राजीव कुमार अग्रवाल का कहना है कि सराय सुल्तानी के पास 2 मंदिर हैं। यहां मीट की दुकान होना उचित नहीं है। प्रशासन को चाहिए कि यहां से मीट की दुकानें हटाए और सरकारी जमीन से अवैध कब्जा भी हटाया जाए।

You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply