Home > Crime > राजनेताओं व अधिकारियों के करीबी प्रेम प्रकाश के घर से ईडी को मिली दो एके-47 राइफल, एनआईए करेगी जांच

राजनेताओं व अधिकारियों के करीबी प्रेम प्रकाश के घर से ईडी को मिली दो एके-47 राइफल, एनआईए करेगी जांच

न्यूज़ बी रिपोर्टर, रांची : राजनेताओं और आईएएस अधिकारियों के करीबी माने जाने वाले प्रेम प्रकाश के 17 ठिकानों पर ईडी ने छापामारी की है। यह ठिकाने रांची के अलावा बिहार, दिल्ली और तमिलनाडु में हैं। इन ठिकानों पर बुधवार को सुबह 7:30 बजे से ही ईडी की छापामारी शुरू हुई। बताते हैं कि प्रेम प्रकाश के रांची में हरमू स्थित आवास से दो एके-47 राइफलें मिली हैं। यह एके-47 राइफलें उनकी गोदरेज की अलमारी से मिली हैं। ईडी ने इस मामले में आगे की जांच के लिए एनआईए को सूचना दे दी है। सूत्र बताते हैं कि अब एनआईए इस बात की जांच करेगी कि प्रेम प्रकाश के पास एके-47 कहां से आई। यही नहीं अरगोड़ा थाना पुलिस भी मामले की जांच को लेकर प्रेम प्रकाश के घर पर पहुंची है।
प्रेम प्रकाश के बिहार स्थित ठिकानों पर भी छापामारी

प्रेम प्रकाश

ईडी की छापामारी प्रेम प्रकाश के बिहार के सासाराम में बैंक कॉलोनी के गौरक्षणी मोहल्ला स्थित आवास में भी हुई है। प्रेम प्रकाश मूल रूप से सासाराम के ही रहने वाले हैं। वह कई साल से रांची में रहते हैं। रांची में वह टी पी के नाम से मशहूर हैं। रांची के एक बड़े चार्टर्ड अकाउंटेंट जय जयपुरियार के मोरहाबादी और अशोक नगर स्थित ठिकानों पर भी छापामारी हुई है।
आईएएस पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद सामने आया था प्रेम प्रकाश का नाम
गौरतलब है कि रांची की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की गिरफ्तारी के बाद प्रेम प्रकाश का मामला सामने आया था। खूंटी के बहुचर्चित मनरेगा घोटाले में ईडी ने आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट सुमन कुमार को गिरफ्तार किया था। राज्य सरकार ने पूजा सिंह को निलंबित कर दिया था। पूजा सिंघल के अकाउंटेंट सुमन कुमार से रिमांड पर पूछताछ के मामले में प्रेम प्रकाश के बारे में जानकारी मिली थी और पता चला था कि प्रेम प्रकाश सत्ता के करीब रहकर बिचौलिए का काम करता है। सत्ता किसी की भी रही हो प्रेम प्रकाश सत्ताधारी राजनेताओं के इर्द-गिर्द ही रहा है।

प्रेम प्रकाश के हरमू स्थित आवास में अलमारी में मिली एके-47
You may also like
Jharkhand Teacher Eligibility Test : सरायकेला में 16,315 अभ्यर्थियों ने दी JTET-2026 की परीक्षा, दोनों पालियों में 93 प्रतिशत से अधिक रही उपस्थिति
Gamharia Rape In Police Station : गम्हरिया थाने में दुष्कर्म कांड के बाद राजेश टुडू बने नए थाना प्रभारी, महिला आयोग से विधायक पूर्णिमा साहू ने की हस्तक्षेप की मांग
Jamshedpur JTET Exam : पेपर लीक की आशंका में JTET परीक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, होटल और लॉज में चलाया जांच अभियान
Jamshedpur Railway News : JTET अभ्यर्थियों को रेलवे की बड़ी सौगात, टाटानगर से देवघर के लिए चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन; जानें रूट और टाइमिंग

Leave a Reply