Home > Jamshedpur > ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू पार्टी ने साकची के डीसी ऑफिस पर दिया महाधरना+ वीडियो

ओबीसी आरक्षण को लेकर आजसू पार्टी ने साकची के डीसी ऑफिस पर दिया महाधरना+ वीडियो

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : नगर निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी के आरक्षण की मांग को लेकर आजसू पार्टी ने गुरुवार को साकची में डीसी ऑफिस के सामने महा धरना दिया. महाधरने पर पूर्व मंत्री व आजसू के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सहिस भी बैठे हुए थे. महाधरना के दौरान राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपायुक्त को सौंपा गया. इसमें मांग की गई है कि नगर निकाय चुनाव में अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी के आरक्षण को लागू किया जाए. कांग्रेस के आजसू के नेताओं ने कहा कि राज्य सरकार ने बिना अन्य पिछड़ा वर्ग का आरक्षण कराए पंचायत चुनाव संपन्न करा दिया. अन्य पिछड़ा वर्ग को उनके अधिकार से वंचित रखा और अब नगर निकाय चुनाव में भी अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि सरकार पिछड़ा वर्ग के अधिकारों का हनन कर रही है.

पूर्व मंत्री व आजसू के वरिष्ठ नेता रामचंद्र सहिस
You may also like
Jamshedpur News: छात्र आंदोलन की जीत पर दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि, बाबर खान फैंस क्लब ने 26 जुलाई को दो मिनट मौन की अपील
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
पूर्वी सिंहभूम में विशेष सहायता शिविरों का निरीक्षण, उपायुक्त ने 23 जुलाई तक इन्यूमरेशन फॉर्म जमा करने की अपील
यूथ इंटक झारखंड में संगठन विस्तार, रोहन सिंह बने पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष, ऋतेश राय ‘जैकी’ को सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

Leave a Reply