Home > Crime > फेसबुक व इंस्टाग्राम पर प्यार होने के बाद प्रेमिका से मिलने कपाली आए मध्य प्रदेश के युवक की हुई थी हत्या, पुलिस ने चार को भेजा जेल

फेसबुक व इंस्टाग्राम पर प्यार होने के बाद प्रेमिका से मिलने कपाली आए मध्य प्रदेश के युवक की हुई थी हत्या, पुलिस ने चार को भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : फेसबुक और इंस्टाग्राम पर मध्य प्रदेश के रहने वाले युवक छोटू रजक की दोस्ती कपाली की रेहाना परवीन से हुई थी। छोटू रजक दिल्ली में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था। वह रेहाना परवीन से मिलने कपाली पहुंच गया था। यहां रेहाना परवीन के पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर छोटू रजक की हत्या कर दी। शव जला दिया और खंडहर में फेंक दिया था। इस मामले में पुलिस ने रेहाना परवीन और उसके पति को गिरफ्तार किया है। साथियों को भी गिरफ्तार किया है।

घटना की जानकारी देते पुलिस अधिकारी

जिन लोगों को जेल भेजा गया है। उनमें रेहाना परवीन, शेख लाल, कपाली के अंसार नगर के रहने वाले मोहम्मद हुसैन और मानगो के चूना कॉलोनी का रहने वाला सिराज शामिल हैं।

इन सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त ईंट और पेट्रोल की खाली बोतल बरामद कर ली है। चारों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया गया है। प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर रविवार को चांडिल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने पूरी जानकारी पत्रकारों को दी।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO

Leave a Reply