Home > Crime > नीलडूंगरी गांव में उत्पाद विभाग ने की छापामारी, कई लीटर विदेशी शराब जब्त, दो के खिलाफ प्राथमिकी

नीलडूंगरी गांव में उत्पाद विभाग ने की छापामारी, कई लीटर विदेशी शराब जब्त, दो के खिलाफ प्राथमिकी

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सुंदर नगर थाना क्षेत्र के नीलडूंगरी गांव में छापामारी कर पुलिस ने बड़े पैमाने पर विदेशी शराब पकड़ी है। लगभग 10 लीटर विदेशी शराब और 25 लीटर बीयर बरामद की गई है। उत्पाद विभाग का कहना है कि रविवार को जब छापामारी की गई तो शराब बेच रहे लोग फरार हो गए। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। उत्पाद विभाग मामले की जांच में जुटा हुआ है। अवैध शराब विक्रेताओं की तलाश की जा रही है।
लावजोड़ा में हाथीखेदा मंदिर के पास उत्पाद विभाग ने की छापामारी, अवैध देशी शराब जब्त
बोड़ाम थाना क्षेत्र के लावजोड़ा में हाथीखेदा मंदिर के पास रविवार को उत्पाद विभाग ने छापामारी की है। इस छापामारी में लगभग साढे सात लीटर देशी शराब जब्त की गई है। उत्पाद विभाग ने प्राथमिकी दर्ज कर अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

You may also like
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा