Home > Crime > पुराने कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ अधिवक्ताओं का होली मिलन समारोह

पुराने कोर्ट परिसर में आयोजित हुआ अधिवक्ताओं का होली मिलन समारोह

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : पुराने कोर्ट परिसर के बार भवन में लॉयर्स डिफेंस ने अधिवक्ताओं का होली मिलन समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिवक्ता डीसी शुक्ला थे। मंच पर हसीन, राजकमल मिश्रा, दिलीप कुमार महतो और परमजीत कुमार श्रीवास्तव मौजूद थे। इस कार्यक्रम में स्वागत अभिनंदन अधिवक्ता अमित कुमार ने किया। मंच का संचालन अक्षय कुमार झा ने किया। सभी ने होली के शुभ अवसर पर एकजुटता और सौहार्दपूर्ण वातावरण में रहकर होली मनाने की कसम खाई और होली के गीत पर झूमकर एकता का परिचय दिया। अंत में कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन अधिवक्ता रविंद्र कुमार ने किया। इस कार्यक्रम में अधिवक्ता विद्युत, दिनेश नारायण सिंह, चंदन कुमार यादव, संकटा सिंह, संजय कुमार, राजीव रंजन, विनोद कुमार मिश्रा, सुनील महंती, सुभाष सिंह, पंचम सिंह और महिला अधिवक्ता पूर्व कार्यकारिणी सदस्य विनीता मिश्रा के साथ लगभग 50 अधिवक्ता मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें –उलीडीह थाना क्षेत्र के पुरानी उलीडीह बस्ती की रहने वाली पेट्रोल पंप कर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश

Leave a Reply