Home > Jamshedpur > शब ए बरात पर धूमधाम से मना इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिन, कब्रिस्तान और मस्जिदें हुई रोशन, रात भर होगी इबादत

शब ए बरात पर धूमधाम से मना इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिन, कब्रिस्तान और मस्जिदें हुई रोशन, रात भर होगी इबादत

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: जमशेदपुर में धूमधाम से शबे बरात मनाई जा रही है। इस मौके पर इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मौके पर कब्रिस्तान और मस्जिदों को रोशन किया गया है। सभी कब्रिस्तान और मस्जिदों को सजाया गया है। बिजली की रोशनी से सजावट की गई है। शाम होते ही लोग कब्रिस्तान पहुंचे और अपनों की कब्र पर फातिहा पढ़ा। कब्र को रोशन किया गया। जाकिर नगर कब्रिस्तान, धतकीडीह कब्रिस्तान और साकची कब्रिस्तान समेत शहर के सभी कब्रिस्तानों में सामूहिक दुआएं कीं। साकची कब्रिस्तान में भी सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद मस्जिदों में रात भर इबादत की गई।
धूम से मनाया गया इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिन
इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्मदिन भी शबे बरात के मौके पर धूम से मनाया गया। शिया मुसलमानों ने इमाम महदी के जन्मदिन को लेकर पटाखे फोड़े। इमाम महदी अलैहिस्सलाम की शान में महफिल का आयोजन किया गया। इन महफिलों में स्थानीय शायरों ने इमाम महदी अलैहिस्सलाम की शान में कसीदे पढ़े गए। गौरतलब है कि इमाम महदी अलैहिस्सलाम का जन्म 15 शाबान को 255 हिजरी में हुआ था। वह आज भी दुनिया में हैं और अल्लाह के हुक्म से एक दिन जाहिर होकर दुनिया से बुराई का खात्मा करेंगे।
इसे भी पढ़ें-उलीडीह थाना क्षेत्र के पुरानी उलीडीह बस्ती की रहने वाली पेट्रोल पंप कर्मी युवती ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत

Leave a Reply