Home > Business > अडानी ग्रुप भी लांच करेगा मोबाइल 5G सर्विस, रिलायंस जिओ को देगा टक्कर

अडानी ग्रुप भी लांच करेगा मोबाइल 5G सर्विस, रिलायंस जिओ को देगा टक्कर


न्यूज़ बी रिपोर्टर, नई दिल्ली: अडानी ग्रुप (Adani Group) भी मोबाइल (Mobile) 5G सर्विस लांच करने जा रहा है। कहा जा रहा है कि अडानी ग्रुप अब कंज्यूमर मोबिलिटी स्पेस में एंट्री करेगा। वह सिक्स (एलएसए) लाइसेंस सर्विस एरिया में सेवाएं देना शुरू करेगा। अडानी डाटा नेटवर्क ने 6 सर्किल में यूनिवर्सल लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है। इन छह सर्कल में अडानी डाटा नेटवर्क का स्पेक्ट्रम होना जरूरी है। इसलिए वह ग्रुप फास्ट फाइव जी नेटवर्क सर्विस की शुरूआत करने जा रहा है। कंपनी के रेगुलेटरी जरूरतों के लिहाज से उसे कई लाइसेंस की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए प्रक्रिया शुरू की गई है। अडानी ग्रुप ने जब स्पेक्ट्रम नीलामी में हिस्सा लिया था तो उसके पास लाइसेंस नहीं था। अडानी ग्रुप ने जब 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी में भाग लिया था तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि अडानी ग्रुप जिओ (Jio) और एयरटेल (Airtel) को कड़ी टक्कर देने वाला है। लेकिन बाद में अडानी ग्रुप की तरफ से कहा गया था कि वह बी टू बी स्पेस में कस्टमर को सेवाएं देगा। लेकिन अब यह बात कही जा रही है कि वह ग्रुप कंजूमर मोबिलिटी स्पेस में सेवाएं देने का मन बना चुका है। गौरतलब है कि अडानी डाटा नेटवर्क ने 26 जीएचजेड में 400 एमएचजेड का स्पेक्ट्रम खरीदा है। इसके लिए उसने 212 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO
सड़क परियोजना में जमीन अधिग्रहण का लाभुकों को नहीं मिला मुआवजा, जिला परिषद सदस्य शिवनाथ मांडी डीसी से मिले
जमशेदपुर में लावारिस सांड़ का सर्वे शुरू, पहले दिन मिले 80 सांड़, साकची में सर्वाधिक 13

Leave a Reply