Home > India > पटना में नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव के मामले में 11 लोग किए गए गिरफ्तार

पटना में नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव के मामले में 11 लोग किए गए गिरफ्तार

न्यूज़ बी रिपोर्टर, पटना : बिहार की राजधानी पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर पथराव हुआ है। पथराव में कई गाड़ियों का शीशा टूट गया है। जिस वक्त नीतीश कुमार के काफिले पर यह हमला हुआ। उस वक्त मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गाड़ी में मौजूद नहीं थे। यह घटना पटना के गौरीचक के सोहगी मोड़ के पास रविवार को घटी है। नीतीश कुमार के काफिले पर हमले के बाद बिहार की राजनीति में उबाल आ गया है। बताते हैं कि हमलावरों ने कई गाड़ियों के शीशे चकनाचूर कर दिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से हमलावर भाग खड़े हुए। पुलिस ने इस मामले में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में पटना पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

You may also like
अमेरिका के युद्धविराम प्रस्ताव को ईरान ने ठुकराया, बिना गारंटी किसी समझौते से किया इनकार
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: परिमल नाथवाणी की जीत से महागठबंधन में दरार, कांग्रेस ने राजद-माले पर लगाया धोखे का आरोप
2029 विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी जदयू, कोल्हान बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर+VDO
बम धमकी के बाद अलर्ट पर पुलिस, जमशेदपुर कोर्ट की सुरक्षा बढ़ाई गई; सिटी SP ने किया निरीक्षण+VDO

Leave a Reply