Home > Crime > सोनारी के गुदड़ी मार्केट की रहने वाली विवाहिता को ससुराल में दहेज के लिए किया गया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज

सोनारी के गुदड़ी मार्केट की रहने वाली विवाहिता को ससुराल में दहेज के लिए किया गया प्रताड़ित, कोर्ट के आदेश पर मामला दर्ज


न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र के गुदड़ी मार्केट की रहने वाली विवाहिता आदिति कुमारी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया है। ससुराल में उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। सोनारी थाने में कोर्ट के आदेश पर विवाहिता के ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। इस मामले में विवाहिता के आवेदन पर विवाहिता के पति ऋषि गुप्ता, सुनीता गुप्ता और देवर गोलू को आरोपी बनाया गया है। अदिति की शादी 28 जनवरी 2022 को हुई थी। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस सोमवार को मामले की जांच में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें- कदमा के न्यू रानीकुदर में सेनेटरी दुकान में लगभग ₹4 लाख की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

You may also like
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO
Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप