Home > Crime > Jamshedpur: चांडिल थाना क्षेत्र के गांगोडीह डैम कॉलोनी में एक युवक का अपहरण, भाई के साथ की गई मारपीट+ वीडियो

Jamshedpur: चांडिल थाना क्षेत्र के गांगोडीह डैम कॉलोनी में एक युवक का अपहरण, भाई के साथ की गई मारपीट+ वीडियो

जमशेदपुर : चांडिल थाना क्षेत्र के गांगोडीह डैम कॉलोनी के रहने वाले युवक राजेश नामता का मंगलवार को अपहरण कर लिया गया है। राजेश नामता गायब है। इसकी जानकारी मिलने पर उसका भाई रोहित नामता उसे खोजने निकला। रोहित नामता को किसी ने फोन किया था कि उसके भाई के साथ मारपीट हो रही है। इस पर रोहित नामता वहां पहुंचा जहां उसके भाई के साथ मारपीट होने की बात कही गई थी। वहां उसे उसका भाई नहीं मिला। वहां कोई नहीं था। इस पर रोहित नामता घर वापस आ गया। रोहित नामता ने पुलिस को बताया कि घर पर 10-15 लोग पहुंचे और रोहित को घर से निकालकर उसकी जमकर पिटाई की। रोहित किसी तरह वहां से बचकर भाग निकला और घटना की सूचना चांडिल थाना पुलिस को दी। पुलिस ने रोहित नामता को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसका इलाज चल रहा है। रोहित नामता ने पुलिस को बताया कि उसका भाई शादी का कार्ड बांटने के लिए निकला था और तभी कोई उसे पकड़ कर ले गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। रोहित ने आशंका जताई है कि उसके भाई का अपहरण कर लिया गया है।

You may also like
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा

Leave a Reply