Home > Crime > Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में आजाद नगर की रहने वाली महिला के गर्भ में डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत, अधीक्षक से शिकायत

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में आजाद नगर की रहने वाली महिला के गर्भ में डॉक्टरों की लापरवाही से बच्चे की मौत, अधीक्षक से शिकायत

जमशेदपुर : साकची थाना क्षेत्र के एमजीएम अस्पताल में मानगो के आजाद नगर रोड नंबर 17 के रहने वाले रिंकू आलम की पत्नी फरजाना परवीन के पेट में बच्चे की मौत हो गई है। फरजाना परवीन को प्रसव पीड़ा उठने के बाद एमजीएम अस्पताल में भर्ती किया गया था। बताते हैं कि फरजाना परवीन को बेड नहीं दिया गया। वह जमीन पर ही पड़ी रही। कोई डॉक्टर उसे देखने नहीं आया। बाद में पता चला कि उसके पेट में बच्चा मर गया है। फिर भी डॉक्टर उसका ठीक से इलाज नहीं कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर भाजपा नेता विमल बैठा मंगलवार को एमजीएम अस्पताल पहुंचे और एमजीएम अधीक्षक से मामले की शिकायत की। मामले की जांच कर आरोपी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है और महिला फरजाना परवीन को डिस्चार्ज कर दूसरे अस्पताल में इलाज कराने की मांग की है।

You may also like
Ranchi News : झारखंड की जेलों में रिक्त पदों पर नियुक्ति का मामला: हाई कोर्ट ने गृह सचिव को 7 दिसंबर तक आदेश पालन का दिया निर्देश
Tatanagar Jaipur Expressटाटानगर से जयपुर के खातिपुरा तक एक्सप्रेस ट्रेन शुरू, खाटू श्याम जाने वाले श्रद्धालुओं को मिलेगी सुविधा
Jamshedpur Telco Rape Case : जमशेदपुर के टेल्को में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र के छह लोगों पर FIR
Jamshedpur Bike Stunt Accidentजमशेदपुर के मौत के कुएं में बाइक स्टंट के दौरान लगी आग, युवती झुलसी; मेले में मची अफरा-तफरी

Leave a Reply