Home > Crime > जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट बस्ती के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट बस्ती के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : जुगसलाई थाना क्षेत्र के पार्वती घाट बस्ती के रहने वाले युवक नुनकू कालिंदी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। नुनकू का शव गुरुवार को उसके घर के पीछे एक पेड़ से लटकते मिला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक नशा करता था और घरवालों से झगड़ा करने के बाद मंगलवार की रात को कहीं निकल गया था। उसे आखिरी बार मंगलवार की रात 9:00 बजे देखा गया था। बुधवार को दिन भर परिजनों ने तलाश की। गुरुवार को सुबह उसका शव पेड़ से लटकता मिला। परिजनों ने बताया कि नुनकू पांच भाइयों में मंझला था।
इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में स्कूल बस ने एक स्कूटी को मारी टक्कर, सड़क हादसे में बेलडीह चर्च स्कूल के छात्र की मौत

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह