Home > Business > बिष्टुपुर के अलकोर होटल में आयोजित हुआ नेशनल क्वालिटी सर्किल कंपटीशन, देशभर से पहुंची विभिन्न कंपनियों की 45 टीमें

बिष्टुपुर के अलकोर होटल में आयोजित हुआ नेशनल क्वालिटी सर्किल कंपटीशन, देशभर से पहुंची विभिन्न कंपनियों की 45 टीमें

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : बिष्टुपुर के अलकोर होटल में गुरुवार को नेशनल क्वालिटी सर्किल कंपटीशन का आयोजन हुआ। यह आयोजन सीआईआई की तरफ से किया गया था। इस आयोजन में देश भर की 45 कंपनियों की 45 टीमों ने हिस्सा लिया। जमशेदपुर से टाटा मोटर्स के अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम थी। आयोजकों ने बताया कि इस कंपटीशन में उत्तरी भारत, दक्षिणी भारत, पश्चिमी भारत और पूर्वी भारत यानी देश के सभी इलाकों से कंपनियों के लोग आए थे। टाटा मोटर्स से आए अधिकारियों और कर्मचारियों ने कहा कि उन्होंने इस कंपटीशन से काफी कुछ सीखा है। उन्हें पता चला कि किस तरह से कर्मचारियों के दोष को पकड़ा जाता है। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक कंपटीशन ही नहीं बल्कि सीखने के लिहाज से भी अच्छा कार्यक्रम था। पता चला कि किस तरह कंपनियां समस्याओं को हल करने का काम करती हैं। किस तरह तकनीक का इस्तेमाल होता है। उनका वर्किंग कल्चर क्या है। यह भी पता चला।
इसे भी पढ़ेंपरसुडीह थाना क्षेत्र के सरजामदा नाले के पास जमीन पर कब्जा करने और मारपीट करने के मामले में अवैध शराब कारोबारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

You may also like
अगला वित्तीय इंफ्रास्ट्रक्चर स्मार्ट, प्रोग्रामेबल, सुरक्षित और समावेशी हो : अजय चौधरी
कदमा में चोरी का खुलासा, 10 लाख के जेवर-बर्तन बरामद; चापड़ हमला मामले में दो गिरफ्तार
Kapali Theft: कपाली में बंद घर से ढाई लाख रुपए कीमत के जेवरात चोरी, बिहार गया था परिवार
Jamshedpur WhatsApp Chatbot: 15 सितंबर से जमशेदपुर में शुरू होगी ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबोट सेवा, मोबाइल से दर्ज होगी जन शिकायत