Home > Crime > जमशेदपुर के जुबली पार्क में एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, टाइगर के पैर खुजलाने की वजह से हुआ हादसा

जमशेदपुर के जुबली पार्क में एक अनियंत्रित कार ने स्कूटी और बाइक को मारी टक्कर, दो घायल, टाइगर के पैर खुजलाने की वजह से हुआ हादसा

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर: बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के जुबली पार्क में एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने गुरुवार को एक बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक और स्कूटी चालक घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है।

कार चालक ही दोनों घायलों को अपनी कार में बैठाकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गया और वहां भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। कार का अगला हिस्सा भी क्षतिग्रस्त हो गया। स्कूटी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कार तेज रफ्तार से जुबली पार्क से जा रही थी। जबकि, बाइक और स्कूटी सवार बिष्टुपुर की तरफ जा रहे थे। कार ने लापरवाही से स्कूटी और बाइक सवार को टक्कर मारी है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने कार चालक से पूछा कि यह एक्सीडेंट कैसे हुआ। तो ड्राइवर ने बताया कि उसके पैर में कुछ खुजली महसूस हुई। वह झुककर पैर खुजलाने लगा। तभी स्टेरिंग घूम गई और किनारे चल रही बाइक और स्कूटी को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलने पर बिष्टुपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों गाड़ियों को जब्त कर थाने ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन
Tata Steel Foundation Uniform Services Coaching : टाटा स्टील फाउंडेशन की पहल से युवाओं को मिल रहा देश सेवा का अवसर, 17 को सरकारी नौकरी

Leave a Reply