Home > Crime > बर्मामाइंस में तेल डिपो के पास खड़ी चेसिस व पेट्रोल के टैंकर में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

बर्मामाइंस में तेल डिपो के पास खड़ी चेसिस व पेट्रोल के टैंकर में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर ‌: बर्मामाइंस में बुधवार को तेल डिपो के पास खड़े एक चेसिस और पेट्रोल के टैंकर में आग लग गई। गनीमत यह रही कि पेट्रोल टैंकर में पेट्रोल नहीं था। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। बताते हैं कि पहले चेसिस में आग लगी। फिर वहां से पेट्रोल टैंकर में भी आग पकड़ ली। आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। इसके बाद झारखंड अग्निशमन विभाग की गाड़ी और टाटा स्टील के तीन दमकल मौके पर पहुंचे। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग बुझने के बाद इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां तेल डिपो है। तेल डिपो में अगर आग पकड़ लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताते हैं कि पेट्रोल टैंकर के पास ही एक चेसिस में वेल्डिंग का काम हो रहा था। उसी की चिंगारी से आग लगी है। आग लगने के बाद एक धमाके की भी आवाज आई थी। इससे लोग दहशत में आ गए। बताते हैं कि पेट्रोल टैंकर में गैस बन जाने की वजह से धमाके जैसी आवाज निकली थी।

इसे भी पढ़ें-सोनारी के दोमुहानी में 18 फरवरी को होगा नागा साधुओं का शाही स्नान, गंगा आरती करने वाराणसी से आएगी टीम

You may also like
Jamshedpur SIR-2026: अफगानिस्तान ऐंगल के बाद जमशेदपुर में मतदाता दस्तावेज सत्यापन की कमिश्नर ने की समीक्षा
यमन ने रणनीतिक लाल सागर बंदरगाह मोखा पर किया कब्जा, बाब अल-मंदब की ओर बढ़ी सेना
जमशेदपुर में वोटर लिस्ट में घुसे 3 अफगानी नागरिक: पासपोर्ट जांच में खुली पोल, चुनाव आयोग के आदेश पर FIR दर्ज+VDO
एटीएम से मिनटों में मिलेगा रुपे कार्ड, यूपीआई से ले सकेंगे क्रेडिट