Home > Crime > Jamshedpur: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा में छाते के विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज

Jamshedpur: जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा में छाते के विवाद में एक व्यक्ति को मारपीट कर कर दिया जख्मी, एमजीएम अस्पताल में हुआ इलाज

जमशेदपुर : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के कुलडीहा के रहने वाले व्यक्ति परशुराम गिरी को बुधवार को कुछ लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया है। उनके सर और पैर में चोट आई है। सर फट गया है। घटना की जानकारी जादूगोड़ा थाने में दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परशुराम गिरी को घायल हालत में जादूगोड़ा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। एमजीएम अस्पताल में परशुराम गिरी का इलाज चल रहा है। परशुराम गिरी के बेटे रातू गिरी ने बताया कि छाते के विवाद में यह झगड़ा हुआ है। परशुराम गिरी ने अपना छाता रखने के लिए सिद्धू और रघु को दिया था। इन लोगों ने छातआ गायब कर दिया और मांगा तो फिर मारपीट की।

You may also like
Free Health Checkup Camp Jamshedpur : जमशेदपुर में रोटरी क्लब और प्रेस क्लब का निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, 75 से अधिक लोगों ने कराया चेकअप
Jamshedpur News : सीपी कबीर क्लब में शरद पूर्णिमा पर पूजा-पाठ, भजन और कबीर जी की आरती का आयोजन
Tatanagar Railway News : टाटानगर-खातीपुरा ट्रेन को आज हरी झंडी दिखाएंगे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सुरक्षा जांचने पहुंचे रेल एसपी
Jamshedpur Cyclone : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का रायरंगपुर दौरा टला, अब 28 अक्टूबर को नहीं हो पाएगा बादामपहाड़-पुरी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन

Leave a Reply