Home > Crime > Exclusive: धतकीडीह में बिरयानी की दुकान से एक व्यक्ति ने पार कर दिया कीमती मोबाइल, सीसीटीवी में घटना कैद+ वीडियो

Exclusive: धतकीडीह में बिरयानी की दुकान से एक व्यक्ति ने पार कर दिया कीमती मोबाइल, सीसीटीवी में घटना कैद+ वीडियो

जमशेदपुर : धतकीडीह में बिरयानी की दुकान पर मंगलवार को मोबाइल चोरी की घटना हुई है। चोरी की इस घटना को सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है। बताते हैं कि मामले की शिकायत पुलिस से की जाएगी। बताते हैं कि मंगलवार को दुकान से मोबाइल गायब होने के बाद सीसीटीवी फुटेज देखा गया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि नीले रंग की शर्ट पहने चश्मा लगाए एक व्यक्ति बिरयानी खाने आया था। बिरयानी खाने के बाद वह दुकान के बाहर हाथ धोने वाश बेसिन तक पहुंचा। बीच में उसे काउंटर के पास एक मोबाइल रखा दिखा।

उसने मोबाइल फोन चोरी किया और अपनी जेब में डाल लिया। मोबाइल चोरी करने के बाद व्यक्ति वहां से चला गया। मोबाइल चोरी की घटना होने के बाद लोगों ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला है। इसमें व्यक्ति चोरी की घटना को अंजाम कर देते हुए देखा जा सकता है। बताते हैं कि आरोपी को यह नहीं पता था कि दुकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। इसी के चलते वह चोरी करने की घटना अंजाम देने की जुर्रत कर बैठा।

You may also like
Jamshedpur Crime : जमशेदपुर के कारोबारी नवल सोंथालिया से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, प्राथमिकी दर्ज
गुरुदासपुर के दंपती हत्याकांड के आरोपियों की तलाश में जमशेदपुर पहुंची पंजाब पुलिस, टिनप्लेट गुरुद्वारा के पू्र्व प्रधान और उनके भतीजे की तलाश में दबिश
निखार सबलोक हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता सिंटू सिंह गिरफ्तार, सहारा सिटी में भी पुलिस की दबिश
Jamshedpur Murder: कोवाली में प्रेमिका ने पति संग रची थी साजिश, सुपारी देकर प्रेमी सिकंदर की कराई थी हत्या

Leave a Reply