Home > Crime > आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला, पुलिस कर रही जांच

आदित्यपुर में रेलवे ट्रैक के पास एक अधेड़ व्यक्ति का शव नग्न अवस्था में मिला, पुलिस कर रही जांच

आदित्यपुर के राममड़ैया बस्ती के पास से गुजरने वाले ट्रैक के करीब से पुलिस को एक अधेड़ व्यक्ति का शव मिला है। शरीर दो टुकड़ों में बटा हुआ है। शव बहुत ही खराब स्थिति में है। सोमवार को घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। पुलिस आसपास के लोगों से मृतक के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या की गई है और हत्या करने के बाद शव को रेलवे ट्रैक के पास लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।

You may also like
Jamshedpur News: कदमा का 50 बेड वाला धनवंतरी आयुष अस्पताल जल्द होगा शुरू, DC ने दिए आदेश
Jamshedpur Police: ‘जोहार पुलिस’ चैटबॉट शुरू, WhatsApp पर घर बैठे मिलेंगी कई सेवाएं+VDO
सिरोमन सिंह अकैडमी में स्वर्गीय ठाकुर सिरोमन सिंह की 26वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
रघुवर दास ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात, संताली की ओलचिकी लिपि में पाठ्य सामग्री प्रकाशित करने का आग्रह

Leave a Reply