Home > Crime > पुट्टी मशीन में काम कर रहा युवक घायल, हाथ की उंगलियां कटने पर साकची के एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुट्टी मशीन में काम कर रहा युवक घायल, हाथ की उंगलियां कटने पर साकची के एमजीएम अस्पताल में कराया गया भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के छोटा गोविंदपुर के रहने वाले मजदूर गणेश गोप की हाथ की उंगलियां कट गई हैं। यह मजदूर एक साइट पर पुट्टी मशीन पर काम कर रहा था। तभी दुर्घटना वश उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया। खून से लथपथ हालत में पुलिस ने गणेश गोप को साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना गुरुवार की है।

Leave a Reply