Home > Crime > जमशेदपुर : गम्हरिया में एक कंपनी में काम करने के दौरान पिघले लोहे की भाप से झुलसा मजदूर, साकची के एमजीएम में भर्ती

जमशेदपुर : गम्हरिया में एक कंपनी में काम करने के दौरान पिघले लोहे की भाप से झुलसा मजदूर, साकची के एमजीएम में भर्ती

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : गम्हरिया में एक कंपनी में काम करने के दौरान शुक्रवार को पिघले लोहे की भाप से एक मजदूर झुलस गया। मजदूर चंद्रमौली को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। उसका हाथ पैर और सीना झुलस गया है।परिजन घायल मजदूर को 108 नंबर एंबुलेंस से लेकर एमजीएम अस्पताल ले आए हैं। बताते हैं कि कंपनी में पिघला लोहा कढ़ाई में डंप किया जाता है। पिघला लोहा वहां डालने के बाद मजदूर को तेजी से भागना है। ताकि वह पिघले लोहे की भाप की चपेट में न आ सके। चंद्रमौली भी पिघला लोहा कढ़ाई में डंप करने के बाद भाग रहा था। अचानक उसका पैर फिसल गया और वह वहीं पर गिर गया। इससे वह पिघले लोहे की भाप की चपेट में आ गया।

You may also like
सुसाइड नोट लिखकर घर से लापता होने वाली जुगसलाई की युवती ने खाया जहर, साकची के एमजीएम में भर्ती

Leave a Reply