Home > Crime > सरायकेला के कपाली से चोरी के जेवरात के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

सरायकेला के कपाली से चोरी के जेवरात के साथ दो बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल

न्यूज़ बी रिपोर्टर, जमशेदपुर : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली ओपी इलाके के हिम्मतनगर से अनवर खान के घर से हुई चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में दो बदमाशों अरशद अंसारी और हाशिम अंसारी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ करने के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने इस घटना में प्रयुक्त कैंची और आरी भी बरामद की है। दोनों आरोपी हिम्मतनगर के रहने वाले हैं। चांडिल के एसडीपीओ संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दोनों बदमाशों के गिरफ्तार होने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनवर खान के घर 11 जुलाई को चोरी हुई थी। चोर यहां से आभूषण पार कर ले गए थे। यह आभूषण चांदी और सोने के थे। बदमाशों ने कपाली में ही गड्ढा कर आभूषण छुपा दिए थे। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया तो उनकी निशानदेही पर आभूषण बरामद किए गए हैं। दोनों बदमाशों का पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड पता कर रही है।

1 Response

Leave a Reply