Home > Crime > Jamshedpur : बागबेड़ा में हरहरगुट्टू नाले के पास धू धू कर जलने लगी पुआल लदी गाड़ी, बिजली के लटकते तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग + वीडियो

Jamshedpur : बागबेड़ा में हरहरगुट्टू नाले के पास धू धू कर जलने लगी पुआल लदी गाड़ी, बिजली के लटकते तारों में शॉर्ट सर्किट से लगी थी आग + वीडियो

जमशेदपुर : बागबेड़ा में हरहरगुट्टू नाले के पास मंगलवार को पुआल ‌लदी एक गाड़ी में आग लग गई बताते हैं। गाड़ी जब गुजर रही थी तो ऊपर बिजली का तार झूल रहा था। उसमें शॉर्ट सर्किट हुई और चिंगारी गिरने से पुआल में आग लग गई। धीरे-धीरे पूरी गाड़ी धू धू कर जलने लगी। गाड़ी जलता देख आसपास के लोग दौड़े और किसी तरह गाड़ी से पुआल हटाकर नीचे फेंका और गाड़ी की आग बुझाने में जुट गए। घंटे भर की मशक्कत के बाद किसी तरह आग बुझाई जा सकी।

तब तक गाड़ी जल चुकी थी और काफी नुकसान हो चुका था। इस घटना में एक व्यक्ति झुलस गया। उसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके के लोगों का कहना है कि यहां झूलते तारों से कई बार हादसा हो चुका है। बिजली विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है। लेकिन, कोई ध्यान नहीं दे रहा है।

You may also like
जमशेदपुर जिला बार संघ के अधिवक्ता अमित वर्मा का निधन, 7 सितंबर को दूसरी पाली में कार्य से विरत रहेंगे अधिवक्ता
Jamshedpur Crime: गोलमुरी में रिश्तेदारों पर जेवरात और नकद रुपये चोरी करने का आरोप, FIR दर्ज
घाटशिला में छापेमारी: 1.81 किलो गांजा और ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार+VDO
गोविंदपुर में 48 घंटे से जलापूर्ति ठप, डेढ़ लाख लोग परेशान, पानी टंकी पर फूटा आक्रोश+VDO

Leave a Reply