Home > Politics > Jharkhand Rupi Soren News : हजारों लोगों की मौजूदगी में नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, जमशेदपुर से पहुंचे JMM नेता सरफराज हुसैन +VDO

Jharkhand Rupi Soren News : हजारों लोगों की मौजूदगी में नेमरा में संपन्न हुआ रूपी सोरेन का संस्कार भोज, जमशेदपुर से पहुंचे JMM नेता सरफराज हुसैन +VDO

Ramgarh (Jharkhand) : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की दिवंगत मां रूपी सोरेन का संस्कार भोज रविवार, 18 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव नेमरा में संपन्न हुआ। इस मौके पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचे और दिवंगत रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर शोकाकुल सोरेन परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त (Jharkhand Rupi Soren () की।

जमशेदपुर से जेएमएम नेता सरफराज हुसैन भी नेमरा पहुंचे और सीएम से मुलाकात की। सरफराज हुसैन ने सीएम से बात की और ईश्वर से उनके लिए प्रार्थना की। सीएम की माता रूपी सोरेन को श्रद्धांजलि दी। गौरतलब है कि सरफराज हुसैन जमशेदपुर के एक कद्दावर नेता बन कर उभर रहे हैं। उन्होंने पहले भी कई बार सीएम से मुलाकात कर जमशेदपुर के लिए कई योजनाएं दी हैं।

संस्कार भोज में राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों से राजनीतिक, सामाजिक और प्रशासनिक क्षेत्र से जुड़े कई प्रमुख लोग शामिल हुए। मंत्रियों, सांसदों, विधायकों, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, अधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का दिनभर नेमरा पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। अतिथियों ने रूपी सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान (Jharkhand Rupi Soren News) किया।

मुख्यमंत्री ने खुद संभाली व्यवस्था

मां के निधन से शोकाकुल होने के बावजूद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। उन्होंने वहां पहुंचे विशिष्ट अतिथियों के साथ आम लोगों से भी मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने के लिए आभार जताया।

Related Video

सुरक्षा और यातायात के रहे पुख्ता इंतजाम

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी और वीवीआईपी तथा वीआईपी आवागमन को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की थी। नेमरा गांव और आसपास के इलाकों में यातायात नियंत्रण, वाहनों की पार्किंग, लोगों के बैठने और भोजन की व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया गया।

आगंतुकों को आवश्यक जानकारी देने के लिए माइक से लगातार घोषणाएं की जा रही थीं। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के कारण कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और किसी बड़ी अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

कार्यक्रम के समापन पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनके परिवार की ओर से उन सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया, जिन्होंने इस दुख की घड़ी में परिवार को सांत्वना दी। परिवार ने नागरिकों, शुभचिंतकों, प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिसकर्मियों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें – Busan International Film Festival : अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल में ईरानी फिल्म मिड डे मील का जलवा, जीता बेस्ट फिल्म का अवार्ड

You may also like
Jamshedpur No Entry : जमशेदपुर में दुर्गा पूजा पर बदले ट्रैफिक नियम, 21 अक्टूबर को विसर्जन मार्गों पर वाहनों की आवाजाही बंद
Jamshedpur Sonari Accident: सोनारी के आशियाना गार्डन में बड़ा हादसा, छत से गिरकर बुजुर्ग की मौत
Jamshedpur Fire : जमशेदपुर के बर्मामाइंस में चाय स्टॉल पर सिलेंडर ब्लास्ट, आग की ऊंची लपटों से मची अफरा-तफरी
Jamshedpur Train Stone Pelting: स्टील एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, मानगो के युवक के सिर में लगी गंभीर चोट; झाड़ग्राम में भर्ती

Leave a Reply