Jamshedpur (Jharkhand) : काम में लापरवाही और विभागीय स्तर पर सामने आए अन्य मामलों को लेकर जमशेदपुर के एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बिरसानगर थाना प्रभारी संतोष कुमार के खिलाफ कार्रवाई (Birsanagar SHO Suspended) की है। एसएसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
थाना प्रभारी के निलंबन के बाद बिरसानगर थाना क्षेत्र में पुलिसिंग व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाने में तैनात एक सब इंस्पेक्टर को अस्थायी तौर पर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई (Birsanagar SHO Suspended) है। संबंधित अधिकारी क्षेत्र की विधि-व्यवस्था के साथ लंबित मामलों और रोजमर्रा की पुलिसिंग से जुड़े कार्यों की निगरानी करेंगे।
पुलिस विभाग की ओर से संतोष कुमार के निलंबन की ठोस वजह फिलहाल आधिकारिक तौर पर सार्वजनिक नहीं की गई है। विभागीय स्तर पर उनके कार्यों और सामने आए विभिन्न बिंदुओं की समीक्षा किए जाने की जानकारी है। समीक्षा पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकती है।
एसएसपी की कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में इसकी चर्चा तेज हो गई है। वहीं, अस्थायी थाना प्रभारी की तैनाती के जरिए बिरसानगर क्षेत्र में पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने की कोशिश की जा रही है।
इसे भी पढ़ें – Jamshedpur GST Scam : 734 करोड़ के GST घोटाले में बबलू जायसवाल और बेटे राज गिरफ्तार, MGM में मेडिकल के दौरान हंगामा+VDO




