Jamshedpur (Jharkhand) : संत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल, खासमहल के परिसर में बुधवार को बच्चों में वैज्ञानिक एवं उन्नत सोच विकसित करने के उद्देश्य से विषय आधारित प्रदर्शनी का आयोजन (Jamshedpur Education) किया गया। प्रदर्शनी में नर्सरी से कक्षा दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों से जुड़े मॉडल प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा और रचनात्मक सोच का प्रदर्शन (Jamshedpur Education) किया।
प्रदर्शनी का आयोजन ‘करके सीखो’ की अवधारणा पर किया गया, ताकि विद्यार्थी केवल किताबों तक सीमित न रहें, बल्कि प्रयोग और गतिविधियों के माध्यम से विषयों को समझ सकें। बच्चों ने अपने-अपने मॉडल के बारे में विस्तार से जानकारी दी और उनके काम करने के तरीके को भी समझाया।
विद्यालय की ट्रस्टी लुसी सिंह ने कहा कि बच्चों में अभिनव सोच विकसित करने और विज्ञान समेत अन्य विषयों के प्रति उनकी रुचि बढ़ाने के लिए इस तरह की गतिविधियां बेहद उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों को अपनी प्रतिभा सामने लाने का अवसर मिलता है।
प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपने मॉडल के माध्यम से भविष्य की वैज्ञानिक सोच और नई संभावनाओं को प्रदर्शित करने का प्रयास किया। अभिभावकों ने भी बच्चों की प्रतिभा और मेहनत की सराहना की।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह, सचिव गौरव गिरी, एडमिन के.सी. भारती, डिसिप्लिन इंचार्ज प्रणय खंडाईत, कोऑर्डिनेटर स्वाति झा, बर्मामाइंस शाखा की कोऑर्डिनेटर निर्मला, कल्चरल हेड चूंकि कुमारी, एग्जामिनेशन हेड विश्वास त्रिपाठी समेत विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इसे भी पढ़ें – Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह




