Jamshedpur (Jharkhand) : सोनारी थाना क्षेत्र के बिंदल मॉल स्थित उडिपी रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने चार मुख्य साजिशकर्ताओं को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज (Jamshedpur Bindal Mall Firing) दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने डोमिनिक की हत्या के लिए शूटरों को एक लाख रुपये की सुपारी दी थी। इसमें 25 हजार रुपये एडवांस के तौर (Jamshedpur Bindal Mall Firing) पर दिए गए थे।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सीतारामडेरा निवासी शंकर मुंडा, परसुडीह निवासी रमेश कुमार शर्मा उर्फ गुड्डू शर्मा उर्फ टीटू शर्मा, मनोज कुमार सरकार और दीपू कुमार ओझा के रूप में हुई है।
बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि पुलिस की जांच में फायरिंग की घटना के पीछे साजिश का खुलासा हुआ है। आरोपियों ने डोमिनिक को निशाना बनाने के लिए शूटरों को सुपारी दी थी। वारदात को अंजाम देने के लिए हथियार के अलावा अन्य जरूरी सामानों की व्यवस्था भी की गई थी।
पुलिस के मुताबिक, बिंदल मॉल में फायरिंग के बाद साजिश में शामिल आरोपी शहर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने तकनीकी जांच और अन्य सुरागों के आधार पर उनकी तलाश शुरू की। इसके बाद चारों आरोपियों को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी ने बताया कि मामले में शूटरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी लगातार जारी है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि डोमिनिक की हत्या की सुपारी देने के पीछे मुख्य वजह क्या थी और इस साजिश में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं।
पुलिस का कहना है कि शूटरों की गिरफ्तारी के बाद फायरिंग की पूरी साजिश और वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं का खुलासा होने की उम्मीद है। फिलहाल गिरफ्तार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
इसे भी पढ़ें –Tata Motors Retirement : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के संयुक्त महामंत्री एचएस सैनी सेवानिवृत्त, दो जगह हुआ विदाई समारोह




