Home > Jamshedpur > Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Jamshedpur PM Avas : सरयू ने PM आवास के फ्लैट्स को बताया नरक, रांची तक मचा हड़कंप

Jamshedpur : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए आवासों की बदहाल स्थिति को लेकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास विभाग और जुडको पर गंभीर सवाल (Jamshedpur PM Awas) उठाए हैं। रविवार को पीएम आवास परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय ने कहा कि गरीब परिवारों को आवास देने के नाम पर उन्हें बुनियादी सुविधाओं से वंचित कर ‘नरक’ में रहने को मजबूर कर दिया गया है।

सरयू राय ने कहा कि करीब 50 लाभुकों ने एक दिन पहले उनसे मिलकर अपनी समस्याओं से अवगत कराया था और मौके पर जाकर स्थिति देखने का आग्रह किया था। निरीक्षण के दौरान उनकी शिकायतों से भी अधिक खराब स्थिति सामने आई। उन्होंने बताया कि ब्लॉक संख्या 32 में करीब 70 और ब्लॉक संख्या 8 में करीब 35 परिवार रह रहे हैं, लेकिन सड़क, नाली, जल निकासी, रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव (Jamshedpur PM Awas )है।

इसे भी पढ़ें:मानगो में SIR कर्मी को भेष में फ्लैट में घुस महिला को बंधक बनाकर लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार, महिला भी पकड़ी गई+VDO

उन्होंने कहा कि आवास तक पहुंचने वाली सड़क जर्जर है और जगह-जगह बड़े गड्ढे हैं। बारिश के बाद परिसर में जल-जमाव हो जाता है और पानी भूतल तक पहुंच रहा है। सीढ़ियों और लिफ्ट के आसपास भी पानी जमा रहता है। उनके अनुसार, पूरे परिसर में करीब 20 प्रतिशत ही नाली का निर्माण हुआ है। लंबे समय तक पानी जमा रहने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है और डेंगू जैसी बीमारियों का खतरा बना हुआ है।

विधायक ने पीएम आवास की दीवारों में दिखाई दे रही दरारों पर भी सवाल उठाते हुए निर्माण गुणवत्ता की जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि यह केवल सुविधाओं का मामला नहीं, बल्कि गरीब परिवारों की सुरक्षा और सरकारी धन के इस्तेमाल से जुड़ा गंभीर विषय है।

पेयजल टंकी के पास सीवेज टैंक पर सवाल

ब्लॉक संख्या 8 में पेयजल टंकी और सीवेज टैंक की स्थिति पर सरयू राय ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पेयजल टंकी से काफी कम दूरी पर सीवेज टैंक बनाया गया है। रिसाव की स्थिति में पेयजल दूषित होने की आशंका है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी धारणा में जुडको का यह कृत्य आपराधिक प्रकृति का है और पूरे मामले की जांच कर जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

निर्माणाधीन ब्लॉकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा

सरयू राय ने आरोप लगाया कि निर्माणाधीन ब्लॉकों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है और शराब का सेवन भी किया जाता है। इससे महिलाओं और लड़कियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि असुरक्षा के कारण कई परिवार अपनी बेटियों को मुख्य सड़क तक छोड़ने और उन्हें वापस लाने के लिए साथ जाते हैं।

स्थायी टीओपी की मांग

पीएम आवास के निवासियों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए बिरसानगर थाना की स्थायी टीओपी स्थापित करने की मांग की है। सरयू राय ने कहा कि लोगों की सुरक्षा को देखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि वे नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और जुडको को पत्र लिखकर सड़क, नाली, जल निकासी, रोशनी, साफ-सफाई और सुरक्षा जैसी समस्याओं के तत्काल समाधान की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि केवल कागज पर आवास उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि वहां रहने योग्य बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध कराना सरकार की जिम्मेदारी है।

प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप का अनुरोध करेंगे

सरयू राय ने कहा कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। बिरसानगर पीएम आवास की बदहाल स्थिति से प्रधानमंत्री को अवगत कराते हुए लिखित अनुरोध करेंगे कि मामले का संज्ञान लेकर आवास परिसर को रहने योग्य बनाने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि गरीबों के नाम पर योजनाएं बनाकर उन्हें कागज पर सफल दिखाना आसान है, लेकिन जमीन पर वास्तविक स्थिति देखने से सरकारी व्यवस्था की तस्वीर सामने आती है

You may also like
Jamshedpur Administration: घर बैठे जिला प्रशासन तक पहुंचेगी शिकायत, ‘अबुआ मित्र’ WhatsApp चैटबॉट सेवा शुरू+ VDO
Ranchi Market: छह भारतीय समुदायों की दुल्हनों के लिए ‘रिवाह बाए तनिष्क’ ने लॉन्च किया ‘वेडिंग सिग्नेचर्स’ कलेक्शन
Jamshedpur Electronics : क्रोमा में आईफोन 18 प्रो की प्री-बुकिंग शुरू, 12 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस
प्रिंस खान के भाई बंटी का धनबाद में पैदल मार्च, पूछताछ में खुले गिरोह के नए राज+VDO

Leave a Reply