Jamshedpur (Jharkhand) : बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के धतकीडीह बड़ी मस्जिद के समीप स्थित एके अपार्टमेंट के तीसरे तल्ले पर शुक्रवार को लूट के प्रयास का मामला (Dhatkidih Loot Attempt) सामने आया। आरोप है कि एक नकाबपोश महिला घर में घुस गई और वहां मौजूद यासमीन निगार की आंखों में मिर्च पाउडर डालने के साथ स्प्रे कर दिया। इसके बाद उसने महिला के सोने के बाला और चेन छीनने का प्रयास (Dhatkidih Loot Attempt) किया।
पीड़िता के शोर मचाने पर अपार्टमेंट में हंगामा शुरू हो गया। खुद को घिरता देख आरोपी महिला घबरा गई और आभूषण छोड़कर मौके से फरार हो गई। घटना के बाद अपार्टमेंट में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर बिष्टुपुर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। नकाबपोश महिला की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।




