Home > Jamshedpur > Jamshedpur News: झारखंड आंदोलन में योगदान के लिए बाबर खान को मिला प्रशस्ति पत्र

Jamshedpur News: झारखंड आंदोलन में योगदान के लिए बाबर खान को मिला प्रशस्ति पत्र

Jamshedpur (Jharkhand) : झारखंड आंदोलन में योगदान देने वाले जमशेदपुर के मानगो निवासी बाबर खान उर्फ रशीद हुसैन को झारखंड सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित (Jamshedpur News ) किया गया है। प्रशस्ति पत्र में उन्हें झारखंड आंदोलन के सेनानी के रूप में सम्मानित करते हुए आंदोलन के दौरान उनके संघर्ष और योगदान का उल्लेख किया गया है।

प्रशस्ति पत्र मिलने के बाद बाबर खान ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड सरकार के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए व्यक्तिगत गौरव का विषय जरूर है, लेकिन वास्तव में यह झारखंड आंदोलन से जुड़े सभी आंदोलनकारियों और शहीदों के संघर्ष व बलिदान का सम्मान (Jamshedpur News) है।

इसे भी पढ़ें – जुगसलाई में युवक पर फायरिंग, परसुडीह में ऑटो चालक के अपहरण की कोशिश; मानगो में महिला से चोरी

बाबर खान ने कहा कि गुरुजी शिबू सोरेन के आह्वान पर उन्होंने झारखंड राज्य के गठन की मांग को लेकर पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ आंदोलन में हिस्सा लिया था। उनके अनुसार आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान का सबसे बड़ा परिणाम आज का झारखंड राज्य है।

उन्होंने कहा कि झारखंड के निर्माण के पीछे हजारों आंदोलनकारियों का लंबा संघर्ष और अनेक वीर शहीदों का बलिदान रहा है। उन्होंने झारखंड के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसे भी पढ़ें – Jamshedpur Nikhar Murder: दुमका जेल से रची गई निखार सबलोक की हत्या की साजिश, मास्टरमाइंड और शूटर समेत 6 गिरफ्तार

बाबर खान ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारी के रूप में प्रशस्ति पत्र मिलना उनके लिए गर्व की बात है, लेकिन इसके साथ उनकी जिम्मेदारी भी बढ़ी है। उन्होंने कहा कि वह आगे भी झारखंड की अस्मिता, सम्मान, अधिकार और विकास के मुद्दों को लेकर अपनी आवाज बुलंद करते रहेंगे।

You may also like
भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा 11वें दिन पहुंची जमशेदपुर, देवेंद्र नाथ महतो बोले- बदल कर रहेंगे भर्ती व्यवस्था+ VDO
Jamshedpur News : टिनप्लेट डिवीजन में बोनस समझौता संपन्न, 843 कर्मचारियों को मिलेगा ₹4.36 करोड़ का लाभ, टिस्को ग्रोथ शॉप में भी बोनस
जन्माष्टमी पर जमशेदपुर में नो एंट्री, 4 सितंबर को भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक
जयराम महतो के सपोर्ट में आए जमशेदपुर के पूर्व सांसद, बोले- विधायक के पीछे पड़ गई है पुलिस, सरकार की चुप्पी सवालों के घेरे में

Leave a Reply