Jamshedpur : टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच गुरुवार को समझौता संपन्न हो गया। टाटा स्टील जनरल ऑफिस के बोर्ड रूम में आयोजित समझौता कार्यक्रम में प्रबंधन और यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बोनस समझौते पर हस्ताक्षर (Jamshedpur Tinplate Bonus) किए।
समझौते के तहत टिनप्लेट डिवीजन के कुल 843 कर्मचारियों के बीच करीब 4.36 करोड़ रुपये की बोनस राशि वितरित की जाएगी। कर्मचारियों को न्यूनतम 32,831 रुपये और अधिकतम 86,350 रुपये तक बोनस (Jamshedpur Tinplate Bonus) मिलेगा। समझौता होने के बाद कर्मचारियों में खुशी का माहौल है।
समझौता कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, सीएचआरओ (इंडिया मैन्युफैक्चरिंग) जुबिन पलिया, चीफ आईआर, लीगल एंड सीडब्ल्यूएम राहुल दुबे, चीफ टिनप्लेट अजय कुमार झा, चीफ एचआरबीपी सोनम रंजन, हेड एचआरबीपी दीपक वर्गीस, चीफ फाइनेंस आशीष चौधरी और गुरप्रीत सिंह समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
वहीं, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, महासचिव मनोज कुमार सिंह, उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साई बाबू राजू, वकील खान, जगजीत सिंह, सह सचिव संजय कुमार, विनय कुमार साहू, अमृत कुमार झा, निरंजन महापात्र, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास और सह कोषाध्यक्ष सूर्या भूषण शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
बोनस समझौते के बाद महासचिव मनोज कुमार सिंह, अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय और चीफ टिनप्लेट अजय कुमार झा ने अपने विचार रखे। उन्होंने समझौते पर खुशी जताते हुए टिनप्लेट डिवीजन की निरंतर प्रगति, उज्ज्वल भविष्य और कर्मचारियों के हित में बेहतर औद्योगिक संबंध बनाए रखने की उम्मीद जताई।
यूनियन पदाधिकारियों ने बोनस समझौते के लिए प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह समझौता प्रबंधन और कर्मचारियों के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और सौहार्दपूर्ण औद्योगिक संबंधों को मजबूत करने का प्रतीक है।
समझौता संपन्न होने के बाद टिनप्लेट डिवीजन के कर्मचारियों में उत्साह देखा गया। यूनियन और प्रबंधन के बीच हुए इस समझौते से कर्मचारियों को आर्थिक लाभ मिलने के साथ औद्योगिक संबंधों को भी मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बोनस एग्रीमेंट के तहत टाटा स्टील ग्रोथ शॉप में 2.75 करोड़ की राशि कर्मचारियों को दी जाएगी, न्यूनतम राशि 34000 एवं अधिकतम राशि 3 लाख 30 हजार 134 रुपए मिलेगा । यूनियन की और से अन्य प्रबंधक को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।




