Home > Crime > जुगसलाई में युवक पर फायरिंग, परसुडीह में ऑटो चालक के अपहरण की कोशिश; मानगो में महिला से चोरी

जुगसलाई में युवक पर फायरिंग, परसुडीह में ऑटो चालक के अपहरण की कोशिश; मानगो में महिला से चोरी

Jamshedpur (Jharkhand)  : शहर में मंगलवार रात अपराध से जुड़ी तीन अलग-अलग घटनाएं सामने आईं। जुगसलाई के ग्वाला पट्टी के पास एक युवक ने बाइक में टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर पीछा करने के दौरान गोली चलाने का आरोप (Jamshedpur Crime ) लगाया। वहीं, परसुडीह में ऑटो चालक ने बाइक सवार युवकों पर अपहरण का प्रयास करने और असफल होने के बाद फायरिंग करने का आरोप लगाया है। दूसरी ओर, मानगो छोटा पुल पर स्कूटी खराब होने के बाद मदद के बहाने एक युवक पर महिला के पर्स से 1500 रुपये और एटीएम कार्ड चोरी करने का आरोप है। तीनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।

जुगसलाई में युवक पर फायरिंग की सूचना, पुलिस ने नहीं की पुष्टि

जुगसलाई थाना क्षेत्र के ग्वाला पट्टी के सामने मंगलवार रात फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। बागबेड़ा निवासी शुभम के अनुसार, वह ग्वाला पट्टी के पास एक लाइब्रेरी (Jamshedpur Crime ) में पढ़ाई करने के बाद बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक परिचित युवक मिल गया और दोनों सड़क किनारे खड़े होकर बातचीत करने लगे।

इसी बीच पीछे से आए एक युवक ने शुभम की बाइक में टक्कर मार दी और वहां से भागने लगा। शुभम ने उसका पीछा किया। आरोप है कि कुछ दूर जाने के बाद युवक ने शुभम पर गोली चला दी। हालांकि, गोली उसे नहीं लगी और वह बाल-बाल बच गया।

घटना की सूचना मिलते ही जुगसलाई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से फिलहाल खोखा मिलने की जानकारी नहीं है। पुलिस ने भी गोली चलने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि वास्तव में फायरिंग हुई थी या मामला किसी अन्य विवाद (Jamshedpur Crime) से जुड़ा है।

परसुडीह में ऑटो चालक पर फायरिंग का आरोप, अपहरण की कोशिश की भी शिकायत

परसुडीह थाना क्षेत्र के कीताडीह शिव मंदिर रोड स्थित पीएनबी एटीएम के पास मंगलवार रात करीब 10.05 बजे ऑटो चालक पर फायरिंग किए जाने का मामला सामने आया है। ऑटो चालक संजय उर्फ गबरू ने बाइक सवार युवकों पर पहले अपहरण का प्रयास करने और असफल होने के बाद फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

संजय के मुताबिक, वह ऑटो लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार कुछ युवकों ने उसका पीछा किया और उसे रोकने की कोशिश की। आरोप है कि युवकों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। किसी तरह वह उनके चंगुल से निकलकर भागने में सफल रहा।

इसके बाद बाइक सवार युवकों ने उस पर गोली चला दी। अपनी जान बचाने के लिए संजय ऑटो छोड़कर मौके से भाग गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में नेहाल तिवारी का नाम सामने आने की बात कही जा रही है। पुलिस के अनुसार, नेहाल की गतिविधियां पहले भी आपराधिक रही हैं। बताया जा रहा है कि संजय, रवि यादव का परिचित है और रवि यादव तथा नेहाल तिवारी के बीच पुरानी रंजिश चली आ रही है। इसी विवाद को घटना की वजह मानकर भी पुलिस जांच कर रही है।

हालांकि, पुलिस ने अभी फायरिंग और घटना के कारण की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मामले की सत्यता की जांच की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और आरोपियों की भूमिका का पता लगाया जा रहा है।

मानगो छोटा पुल पर महिला के पर्स से 1500 रुपये और एटीएम कार्ड चोरी

मानगो छोटा पुल पर मंगलवार रात एक महिला के पर्स से 1500 रुपये नकद और एटीएम कार्ड चोरी होने का मामला सामने आया है। महिला मानगो की रहने वाली बताई जा रही है और रात में स्कूटी से साकची की ओर से अपने घर लौट रही थी।

बारिश के बाद छोटा पुल पर पानी जमा था। जलजमाव के कारण महिला की स्कूटी बीच रास्ते में बंद हो गई। इसके बाद वह स्कूटी को पैदल ठेलते हुए घर की ओर जाने लगी।

इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और स्कूटी ठेलने में मदद करने के बहाने महिला के साथ चलने लगा। आरोप है कि इसी दौरान युवक ने मौका पाकर महिला के पर्स से 1500 रुपये और एटीएम कार्ड निकाल लिया और वहां से फरार हो गया।

कुछ देर बाद महिला ने पर्स देखा तो रुपये और एटीएम कार्ड गायब मिले। चोरी का पता चलने के बाद वह परेशान हो गई।

समाचार लिखे जाने तक महिला ने पुलिस को घटना की लिखित शिकायत नहीं दी थी। शिकायत नहीं मिलने के कारण प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी। पुलिस की ओर से भी इस मामले में किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

इसे भी पढ़ें – पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब शायद सुधर जाए शहर की कानून व्यवस्था

You may also like
जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 20 साल पूरे, जनवरी 2027 में होगा ऐतिहासिक आयोजन
पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब शायद सुधर जाए शहर की कानून व्यवस्था
जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के कन्वोकेशन पर बवाल, 1000 लेने के बाद भी नहीं दी जा रही बैठने की सीट
Jamshedpur News: झारखंड की सेहत सुधारने को अब पंचायतों में स्वास्थ्य केंद्र खोलेगी सरकार

Leave a Reply